चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश से किशोर का अपहरण किया: सांसद तापिर गाओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2022

नयी दिल्ली| अरुणाचल प्रदेश से सांसद तापिर गाओ ने बुधवार को कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने राज्य में भारतीय क्षेत्र के अपर सियांग जिले से 17 वर्षीय एक किशोर का अपहरण कर लिया है।

सांसद ने लोअर सुबनसिरी जिले के जिला मुख्यालय जिरो से फोन पर पीटीआई-से कहा कि पीएलए से बचकर भागने में कामयाब रहे तरोन के मित्र जॉनी यइयिंग ने स्थानीय अधिकारियों को अपहरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों किशोर जिडो गांव के रहनेवाले हैं। सांसद ने कहा कि यह घटना उस स्थान के पास हुई, जहां शियांग नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है।

इससे पहले गाओ ने ट्वीट कर मंगलवार को किशोर के अपहरण के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट के साथ अपहृत किशोर की तस्वीर साझा की और कहा, भारत सरकार की सभी एजेंसियों से किशोर की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध है।

गाओ ने यह भी कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को सूचित किया है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश