चीन ने जयशंकर की टिप्पणी पर सहमति जतायी, कहा- चीन-भारत संबंधों के अपने अंतर्निहित तर्क हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान पर सहमति जताई, जिसमें उन्होंने कहा कि बीजिंग को भारत के साथ अपने संबंधों को किसी तीसरे देश के नजरिये से नहीं देखना चाहिए। चीन ने कहा कि चीन-भारत के संबंधों के अपने अंतर्निहित तर्क हैं। जयशंकर ने दुशान्बे में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से कहा कि दोनों पक्षों को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से संबंधित लंबित मुद्दों का जल्द समाधान निकालने के लिए काम करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आपदा में जश्न मना रही बीजेपी, पिछले 7 वर्षों में ऐसा क्या हुआ जिसे लेकर मनाया जा रहा है जश्न : कमलनाथ

संबंध विकसित करने के लिए दोनों देशों का एक अंतर्निहित आवश्यक तर्क है। चीन-भारत के संबंध कभी किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाते। इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में झाओ ने कहा, भारत-चीन संबंधों की प्रगति अपने अंतर्निहित तर्क का पालन करती है। चीन-भारत संबंध किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाते और ना ही किसी तीसरे पक्ष पर आधारित हैं।

प्रमुख खबरें

ठाणे: 14 साल की किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में 62 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार

मदरसे को बढ़ाने के लिए कब्जा कर ली जमीन, पाकिस्तान में 125 साल पुराना मंदिर ढहाया

Jan Gan Man: Manusmriti को पढ़े बिना ही उसके पीछे क्यों पड़ गये हैं Rahul Gandhi? हर मुद्दे में जाति का कोण क्यों ढूँढ़ने लगी है Congress?

Indian Railways की बड़ी पहल: Moradabad में 170 करोड़ से Kavach 4.0, ट्रेन सुरक्षा में क्रांति