विवादों में आया DeepSeek, उइगर मुस्लिमों के सवाल पर हुई बोलती बंद

By Kusum | Jan 29, 2025

चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डीपसीक ने दूनियाभर में तहलका मचा दिया है। अमेरिका की आईटी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए और चैट जीपीटी जैसे पॉपुलर एआई से डीपसीक की टक्कर हो रही है। लेकिन कुछ दिनों में मिली लोकप्रियता वाले डीपसीक पर भी सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, जब इस एआई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने चीन में होने वाले उइगर मुस्लिमों समेत ड्रैगन को घेरने वाले मुद्दों पर सवाल पूछा तो इसकी बोलती बंद हो गई। यूजर्स को सटीक जवाब नहीं मिल सके, जिससे चीन की पूरी दुनिया के सामने पोल खुल गई। 

जब चीन पर उइगर मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया गया, तो डीपसीक ने अजीब तरीके से काम किया। उइगर कौन हैं और आप मुझे चीन में रहने वाले लोगों के बारे में क्या बता सकते हैं? जब डीपसीक से पूछा गया तो उसने जातीय समूहों के इतिहास, संस्कृति और चीनी सरकार द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार से जुड़े विवादों को कवर करते हुए एक संक्षिप्त उत्तर दिया, लेकिन फिर जवाब को हटा दिया और यूजर्स से किसी दूसरे विषय पर चर्चा करने के लिए कहा। एआई ने लिखा कि क्षमा करें ये मेरे वर्तमान दायरे से बाहर है। चलो कुछ और बात करते हैं। 

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका