चीन ने हमें डिफॉल्ट से बचा लिया, IMF बेलआउट हासिल करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बांधे तारीफों के पुल

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2023

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि जब देश ने वित्तीय संकट के बीच बेलआउट के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ एक समझौते पर पहुंचने का प्रयास किया, तो चीन ने हमारी बहुत मदद की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवधि के दौरान, चीन ने पाकिस्तान को डिफ़ॉल्ट से बचाया। उन्होंने कहा कि आईएमएफ वार्ता सकारात्मक नोट पर समाप्त हुई थी।

इसे भी पढ़ें: बस ढाई घंटे ही दूर...चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे नवाज! PML-N के शीर्ष नेता ने कही बड़ी बात

ब्रिज लोन से पाकिस्तान को काफी राहत मिलेगी क्योंकि वह गंभीर भुगतान संतुलन संकट और गिरते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा है। शहबाज शरीफ ने कहा कि तथाकथित स्टैंड-बाय अरेंजमेंट (एसबीए) पाकिस्तान को आर्थिक स्थिरता हासिल करने में सक्षम बनाएगा और देश को स्थायी आर्थिक विकास के रास्ते पर ले जाएगा। देश के वित्त मंत्री इशाक डार ने रॉयटर्स को बताया कि पाकिस्तान को आईएमएफ से बाद में सौदे पर औपचारिक दस्तावेज प्राप्त होंगे, जिस पर उन्होंने कहा कि वह हस्ताक्षर करेंगे।

प्रमुख खबरें

Sjoerd Marijne का मूलमंत्र: बेहतरीन डिफेंस और अनुशासन से Indian Women Hockey Team ने जीता गोल्ड

TVK प्रमुख और मुख्यमंत्री C Joseph Vijay ने मदुरंतकम में ट्रैक्टर चलाकर किया चुनाव प्रचार

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, Congress नेता हर्षवर्धन सपकाल ने उठाई मांग

Israel और UAE के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत