चीन में ओमीक्रोन बरपा रहा कहर, इस शहर में लगाया गया सख्त लॉकडाउन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

बीजिंग। चीन ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दक्षिणी शहर बैस में परिवहन स्थगित कर दिया है और लोगों को घर पर ही रहने का आदेश दिया है। साथ ही, कक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं, गैर जरूरी कारोबार को बंद कर दिया गया है और लोगों की बड़े पैमाने पर कोविड-19 जांच करने का आदेश दिया गया है। रेस्तरां को भी केवल भोजन खरीद कर ले जाने वाले ग्राहकों के लिए खोलने को कहा गया है और परिवहन को स्थगित करने के साथ-साथ ट्रैफिक सिग्नल को स्थायी रूप से लाल कर दिया गया है, ताकि वाहन चालकों को ताकीद रहे कि उन्हें घर पर ही रहना है।

प्रमुख खबरें

ओलंपिक में पीवी सिंधू अब भी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती, कोच पुलेला गोपीचंद ने जताया भरोसा

पंजाब के अहम मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री मोदी: आम आदमी पार्टी

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!