ताइवान के आसपास चीन कर रहा है भारी हथियारों के साथ अभ्यास, त्साई इंग वेन ने दुनिया से मांगी मदद

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2022

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइपेई की हालिया यात्रा के बाद चीन ने ताइवान तट के पास सैन्य अभ्यास जारी रखा है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने द्वीप राष्ट्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की वृद्धि को रोकने की अपील की है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने एक ट्वीट में कहा कि देश की सरकार और सेना स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

इसे भी पढ़ें: मुख्य टापू पर हमले का अनुकरण कर रहा ड्रैगन, ताइवान ने लगाया बड़ा आरोप

चीन ने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद यह कहते हुए सैन्य अभ्यास शुरू कर दिए थे। ताइवान की 'सेंट्रल न्यूज एजेंसी' ने बताया कि सेना ने शुक्रवार रात तटीय किनमेन काउंटी क्षेत्र में चार ड्रोन उड़ते हुए देखे। ये चार ड्रोन चीन के थे और इन्हें किनमेन द्वीप समूह के आसपास देखा गया जिन्हें ताइवान ने हवा में गोलीबारी कर भगाया। ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास कई पीएलए क्राफ्ट पाए गए, कुछ ने मध्य रेखा को पार कर लिया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर