उइगर मुसलमानों की किडनी-लीवर बेच अरबों की कमाई कर रहा चीन, रिपोर्ट में हुआ हैरतअंगेज खुलासा

By अभिनय आकाश | Oct 30, 2021

चीन में उइगर मुस्लिमों पर किए जा रहे आत्याचारों की दांस्ता विभिन्न रिपोर्ट्स के माध्यम से लगातार सामने आती रहती हैं। अब एक नए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन उइगर मुसलमानों के अंगों की कालाबाजारी कर अरबों रुपए की कमाई की है। अखबार हेराल्ड सन की रिपोर्ट के अनुसार करीब डेढ़ लाख लोगों को चीन में जबरन कैद करके रखा गया है। इस दौरान उन्हें जबरन उनके किडनी, लीवर जैसे अंग निकालकर बेचे जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उइगर मुसलमानों की नसबंदी भी की गई है। इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उइगरों को जबरन एजुकेशन सेंटर में भेजा जा रहा है और कैद करने के बाद उनकी बुरी तरह पिटाई भी की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका को दोस्त चीन ने थमा दिया घातक बैक्टीरिया वाला फर्टिलाइजर, पेमेंट रोकने पर बौखलाहट में ड्रैगन ने बैंक को किया ब्लैकलिस्ट

गौरतलब है कि चीन में मुसलमानों की आबादी 2.2 करोड़ है, यानी कुल आबादी का 1.6 फीसदी। चीन में इस्लाम मध्य पूर्व देशों के राजदूतों के जरिये अस्तित्व में आया। शिनजियांग की मुस्लिम आबादी को लंबी ढाढ़ी रखने की आजादी नहीं है। रोजा रखने की इजाजत नहीं है, बच्चे पैदा करने की आजादी नहीं है। महिलाओं को बुर्का पहनने की आजादी नहीं है त्योहार भी मनाने की आजादी नहीं है। उइगरों पर जुल्म की कितनी अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट और पड़तालें दुनिया के सामने आ चुकी हैं। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक