चीन ने 'कुरान -बाइबल' ऐप को एप्पल स्टोर से हटवाया, जानिए पूरा मामला

'कुरान -बाइबल' के नाम से लोकप्रिय ऐप को चीन ने एप्पल स्टोर से हटवाया दिया है। इस ऐप के डिलीट किए जाने की खबर सबसे पहले ऐपल सेंसरशिप नामक वेबसाइट ने ध्यान में लाई। दऱअसल ये वेबसाइच ऐपल स्टोर में मौजूदा ऐप पर नज़र रखती है। इसी वेबसाइट ने ये नोटिस किया कि 'कुरान ऐप' को डिलीट किया गया है।
बीजिंग। चीन अपनी नापाक हरकतों के लिए जाना जाता है। देशभर में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को लेकर हमेशा चर्चा का विषय रहा है। अब चीन ने इस ओर एक और कदम उठाया है जिसमें मुस्लिम समुदाय से जुड़ी सबसे लोकप्रिय 'कुरान -बाइबल' ऐप को एप्पल कंपनी स्टोर से हटवा दिया है। कंपनी ने यह कार्रवाई चीनी अधिकारियों के अनुरोध के बाद की है। बीबीसी की खबर के अनुसार, 'कुरान -बाइबल' दुनियाभर में ऐप्पल स्टोर पर उपलब्ध है। इसके डेढ़ लाख से ऊपर रिव्यू हैं और दुनियाभर में लाखों मुसलमान इस ऐप का उपयोग करते हैं। बीबीसी ने अपनी खबर में बताया कि चीन ने ऐप पर अवैध धार्मिक सामग्री को लेकर कार्रवाई करने की खबर है।
इसे भी पढ़ें: चीन से बढ़ रहे प्रेशर को कब तक झेल पायेगा ताइवान? कब्जे के लिए शी जिनपिंग ने क्या बनाया है प्लान ?
वेबसाइट ने किया ऑबजर्व
ऐप के स्टोर से 'कुरान -बाइबल' से हटाने को लेकर सबसे पहले जानकारी ‘एप्पल सेंसरशिप’ नामक वेबसाइट दी। ये वेबसाइट एप्पल के ऐप स्टोर पर मौजूद रही सभी ऐप पर नजर रखती है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐप बनाने वाली कंपनी PDMS ने पाया कि अवैध इस्लामी सामाग्री को जगह देने के कारण चीन में इस ऐप को स्टोर से हटाया गया है। इस मामले में हम चीनी अधिकारियों के संपर्क में हैं। आपको बता दें कि चीन में 'कुरान -बाइबल' ऐप के करीब एक मिलियन यूजर थे।इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय को उम्मीद, पूर्वी लद्दाख में शेष मुद्दों को जल्द हल करने की दिशा में बढ़ेगा चीन
चीन में उइगर समुदाय के मुस्लिमों का बुरा हाल
चीन कम्युनिस्ट पार्टी ने अधिकारिक तौर पर इस्लाम धर्म को देश में मान्यता दी है। फिर भी वहां मुस्लिम के मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दे हमेशा देखने को मिलते हैं। शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों के नरसंहार, उन्हें जेलों में डालने जैसी घटनाएं आए दिन पश्चिमी मीडिया की सुर्खियां बनी रहती हैं। आपको बता दें कि, इस साल की शुरुआत में बीबीसी की रिपोर्ट थी जिसमें उन्होंने ने शिनजियांग में उइगर इमामों को निशाना बनाने की खबर को प्रमुखता से दिखाया था और उसे जगह दी थी।अन्य न्यूज़












