Russia-Ukraine War: यूक्रेन संकट को लेकर अमेरिका पर बरसा चीन, NATO विस्तार को बताया जिम्मेदार

By अंकित सिंह | Apr 01, 2022

बीजिंग। रूस और यूक्रेन के बीच 37 दिनों से युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से पूरी दुनिया पर असर पड़ा है। 37 दिनों के बाद भी यूक्रेन पर रूसी हमलों में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि रूस ने इस बात का भी ऐलान किया था कि वह यूक्रेन में अपने हमलों को कम करेगा। कुल मिलाकर देखें तो इस युद्ध की वजह से रूस और अमेरिका आमने-सामने हैं। चीन रूस के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। यूक्रेन संकट को लेकर चीन ने अमेरिका और नाटो को जिम्मेदार बताया है। चीन ने अमेरिका पर यूक्रेन में युद्ध भड़काने का आरोप लगाया है और कहा है कि सोवियत संघ के विघटन के बाद नाटो को भी खत्म कर दिया जाना चाहिए था।

इसे भी पढ़ें: विदेश नीति के मोर्चे पर भारत काफी सक्रिय तो है मगर यूक्रेन मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कर पाया

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने साफ तौर पर कहा कि यूक्रेन संकट के गुनाहगार एवं मुख्य साजिशकर्ता अमेरिका ने 1999 के बाद पिछले दो दशकों में पूरब की ओर विस्तार के पांच दौरों में नाटो की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि नाटो के सदस्यों (सदस्य देशों) की संख्या 16 से बढ़कर 30 हो गयी और वे 1000 किलोमीटर से भी आगे बढ़ते हुए कहीं न कहीं रूस सीमा के समीप पहुंच गये एवं एक -एक कदम उठाते हुए रूस को धकिया दिया। झाओ का बयान ऐसे समय में आया है जब चीन और यूरोपीय संघ के नेता एक सम्मेलन के लिए डिजिटल तरीके से बैठक कर रहे हैं। इस सम्मेलन में यूक्रेन का मुद्दा छाये रहने की संभावना है। यूरोपीय संघ के अधिकारियों का कहना है कि वे चीन से इस वादे की उम्मीद कर रहे हैं कि वह प्रतिबंधों को कमजोर नहीं करेगा एवं लड़ाई को रोकने के प्रयासों में सहायता करेगा।

रूस की सेना ने शुक्रवार को चेर्नोबिल नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थल का नियंत्रण वापस यूक्रेन को सौंप दिया। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस ने लगभग एक महीने पहले चेर्नोबिल को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके साथ ही कीव के बाहरी इलाकों और अन्य मोर्चों पर जंग जारी है। यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी, ‘एनर्जोएटम’ ने कहा कि बंद पड़े संयंत्र से सैनिकों को विकिरण दंश झेलना पड़ रहा था, जिसके बाद उन्होंने चेर्नोबिल को छोड़ दिया। हालांकि, स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। रूस की सीमा से लगे क्षेत्र बेल्गोरोद के गवर्नर ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार तड़के रूस की सीमा में यूक्रेन ने हेलीकॉप्टर से गोलीबारी की और तेल के एक डिपो को निशाना बनाया जिससे उसमें आग लग गई। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing