सैन्य शपथ का उल्लंघन करने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दो जनरल के छीने सैन्य रैंक

 वोलोदिमीर जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दो जनरल के सैन्य रैंक छीन लिए।जेलेंस्की के अनुसार, इनमें से एक जनरल मुख्य खुफिया एजेंसी ‘एसबीयू’ में आंतरिक सुरक्षा मामलों के प्रमुख थे। उन्होंने बताया कि दूसरे जनरल ख़ेर्सोन क्षेत्र में ‘एसबीयू’ के प्रमुख थे, जो रूसी सेना द्वारा कब्जे में लिया गया पहला सबसे बड़ा शहर था।

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने अपने दो जनरल के सैन्य रैंक छीन लिये हैं। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘कुछ चीजों के कारण वे यह तय नहीं कर पा रहे थे कि उनकी मातृभूमि कहां हैं’’ और उन्होंने ‘‘यूक्रेनी लोगों के प्रति निष्ठा की अपनी सैन्य शपथ का उल्लंघन किया।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देने की घोषणा की

जेलेंस्की के अनुसार, इनमें से एक जनरल मुख्य खुफिया एजेंसी ‘एसबीयू’ में आंतरिक सुरक्षा मामलों के प्रमुख थे। उन्होंने बताया कि दूसरे जनरल ख़ेर्सोन क्षेत्र में ‘एसबीयू’ के प्रमुख थे, जो रूसी सेना द्वारा कब्जे में लिया गया पहला सबसे बड़ा शहर था। जेलेंस्की ने यह नहीं बताया कि इन जनरल के साथ क्या किया जाएगा। केवल उनके सैन्य रैंक को छीनने की जानकारी दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़