कौन है आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की जिसे चीन बार-बार बचा रहा, यूएन की काली सूची में डालने का हो रहा प्रयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

संयुक्त राष्ट्र। चीन ने पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की प्रतिबंधित सूची में शामिल करने के अमेरिका एवं भारत के संयुक्त प्रस्ताव को आखिरी क्षण में बाधित कर दिया। अमेरिका और भारत ने सुरक्षा परिषद की अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के लिए संयुक्त प्रस्ताव पेश किया था। अमेरिका पहले ही मक्की को आतंकवादी घोषित कर चुका है। मक्की लश्कर-ए-तैयबा के सरगना एवं 26/11 मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद का रिश्तेदार है। ऐसा बताया जा रहा है कि भारत और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन चीन ने इस प्रस्ताव को अंतिम क्षण में बाधित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi के निर्वाचित प्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, BJP नेताओं ने की सराहना

Ramayana Part 1 में राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का भव्य लुक आउट! टीवी के राम अब निभाएंगे अयोध्या नरेश का किरदार

हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

RBI ने Repo Rate 0.25 फीसदी बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया