चीन का पलटवार - अमेरिका को चेंगदू का वाणिज्य दूतावास बंद करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2020

बीजिंग। ह्यूस्टन में चीनी दूतावास को बंद करने के अमेरिका के फैसले पर पलटवार करते हुए चीन ने शुक्रवार को वाशिंगटन से चेंगदू स्थित उसका दूतावास बंद करने को कहा। चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि चीन ने यहां स्थित अमेरिकी दूतावास को अपने फैसले की सूचना दे दी है कि वह चेंगदू में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की स्थापना एवं संचालन के लिए दी गई अपनी सहमति वापस लेता है। इसने कहा कि यह फैसला ह्यूस्टन दूतावास को बंद करने के अमेरिका के “एकपक्षीय” निर्णय के जवाब में है। साथ ही कहा कि चीन का फैसला अमेरिका की अनुचित कार्रवाइयों के लिए वैध एवं आवश्यक प्रतिक्रिया है। अमेरिका ने ह्यूस्टन में स्थित चीनी दूतावास को बंद करने का बुधवार को आदेश दिया था। उसने कहा था कि यह कदम, “अमेरिकी बौद्धिक संपदा एवं निजी सूचना को संरक्षित” रखने के मकसद से उठाया गया।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल