ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा- विकासात्मक चुनौतियों से निपटने में भारत की मदद कर सकता है अमेरिका

trump

एसएआईडी के कार्यकारी प्रशासक जॉन बार्सा ने हाउस फॉरन अफेयर्स कमिटी के सदस्यों से कहा, ‘‘ हम अभी अमेरिका-भारत विकास फाउनडेशन में प्रस्ताव रख रहे हैं, जिसमें हम भारत को उसकी सर्वाधिक गंभीर विकासात्मक चुनौतियों से निपटने के लिए उसे अपने ही संसाधनों को इकट्ठा करने में मदद करेंगे।’’

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने भारत को उसकी सर्वाधिक गंभीर विकासात्मक चुनौतियों से अभिनव वित्तीय साधन के जरिए निपटने में मदद की पेशकश की है। यूएसएआईडी के कार्यकारी प्रशासक जॉन बार्सा ने हाउस फॉरन अफेयर्स कमिटी के सदस्यों से कहा, ‘‘ हम अभी अमेरिका-भारत विकास फाउनडेशन में प्रस्ताव रख रहे हैं, जिसमें हम भारत को उसकी सर्वाधिक गंभीर विकासात्मक चुनौतियों से निपटने के लिए उसे अपने ही संसाधनों को इकट्ठा करने में मदद करेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: जानिए क्यों बंद हुआ अमेरिका में चीन का दूतावास? ट्रंप की ड्रेगन को एक और चेतावनी!

विदेशी सहायता के लिए राजकोषीय 2021 बजट अनुरोध पर सुनवाई के दौरान उन्होंने कांग्रेस समिति से कहा कि ट्रम्प प्रशासन को भारत के साथ अपने संबंधों पर गर्व है। बार्सा ने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ संबंध एक शानदार सफलता की कहानी है, ‘‘हम उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं’’। इस बीच, सांसद जोई विल्सन ने कहा कि वह भारत के साथ अमेरिका के बढ़ते संबंधों से उत्साहित हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़