एक हो गए चीन-पाकिस्तान-तालिबान, बीजिंग में करने वाले हैं कुछ बड़ा?

By अभिनय आकाश | May 21, 2025

चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने बीजिंग में एक अनौपचारिक त्रिपक्षीय बैठक के दौरान चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को अफगानिस्तान तक विस्तारित करने पर सहमति व्यक्त की है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार, चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अपने-अपने देशों में व्यापार, बुनियादी ढांचे और विकास को बढ़ावा देने के लिए कूटनीतिक गतिविधियों और उपायों पर चर्चा की। विकास पहलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए, दोनों देशों ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) पर सहयोग बढ़ाने तथा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को अफगानिस्तान तक विस्तारित करने पर सहमति व्यक्त की। 

इसे भी पढ़ें: कोई रिसीव करने तक नहीं आया, चीन में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम की जबरदस्त बेइज्जती!

भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के किसी तीसरे देश में विस्तार पर आपत्ति जताई थी। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने पिछले वर्ष कहा था कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की परियोजनाओं में भाग लेने वाले देश जम्मू-कश्मीर में भारत के भू-भाग का उल्लंघन करेंगे। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा, जो चीन की ‘बेल्ट एंड रोड पहल’ का एक हिस्सा है, का उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशिया के तटीय देशों में व्यापार मार्गों का नवीनीकरण करना है।

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh   

प्रमुख खबरें

पति पत्नी और करवा चौथ (व्यंग्य)

Google DeepMind ने लॉन्च किया Genie 4 AI Model, रियल टाइम में बनाएगा इंटरैक्टिव 3D दुनिया

4 राज्यों में Congress शून्य पर ढेर, Karnataka की सभी 4 सीटें जीतकर मजबूत हुआ BJP-JD(S) गठबंधन

भारत में Stroke का खतरा घटाने के लिए तंबाकू की लत छुड़ाना जरूरी, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी