Pakistan China Loan: कंगाल पाकिस्तान के कटोरे में चीन ने डाला एक अरब डॉलर, मिलेगी राहत

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2023

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ऋण को पुनर्जीवित करने की अनिश्चितता के बीच आर्थिक तंगहाली झेल रहे पाकिस्तान के कटोरे में उससे अजीज दोस्त चीन ने खैरात डाल दिया है। पाकिस्तान को अपने करीबी सहयोगी चीन से 1 बिलियन प्राप्त हुआ है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने इस बारे में कोई अन्य विवरण साझा किए बिना चीन से राशि प्राप्त करने की पुष्टि की है। ये लगभग 3.9 बिलियन डॉलर के भंडार में जुड़ जाएगा। इससे पहले, वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले सोमवार को चीन को 1.3 बिलियन डॉलर के वाणिज्यिक कर्ज को जल्द से जल्द मुहैया कराने का अनुरोध किया था। 

इसे भी पढ़ें: बोट बहते हुए पाकिस्तान चली गई...27 महीने बाद छूटकर आए उमेश ने कहा- डर के साये में कट रहा था जीवन

आईएमएएफ के बेलआउट पैकेज पर नहीं बनी बात

पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि वित्त मंत्री ने नौवीं समीक्षा के पूरा होने पर आईएमएफ के साथ बातचीत के बारे में चीन के चार्ज डी अफेयर्स को अपडेट किया। हालांकि, हैरत की बात है कि तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तानी हुकूमत और आईएमएएफ मुल्क को दिवालिया होने से बचाने के उद्देश्य से 1.1 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज पर स्टाफ लेवल एग्रीमेंट तक पहुंचने में विफल रहे। 

प्रमुख खबरें

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश