अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखने में भारत की भूमिका को महत्व देते है: चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

बीजिंग। चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखने में नयी दिल्ली के रूख तथा भूमिका को महत्व देता है। चीन और पाकिस्तान सहित 55 सदस्यीय एशिया-प्रशांत समूह ने 2021-22 से दो साल की अस्थाई सदस्यता के लिए सर्वसम्मति से भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

इसे भी पढ़ें: भारत चीन व्यापार में भयानक असंतुलन को दूर करना समय की माँग

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि सर्वसम्मति वाला कदम। एशिया-प्रशांत समूह ने सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के रूप में 2021/22 में दो वर्ष के कार्यकाल के लिए भारत की उम्मीदवारी का अनुमोदन सर्वसम्मति से संयुक्त राष्ट्र में किया। सभी 55 सदस्यों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद।’’

इसे भी पढ़ें: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत की अस्थाई सीट के लिए चीन के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि चीन ने भारत की उम्मीदवारी का सर्वसम्मति से अनुमोदन किये जाने पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में भारत की स्थिति और उसकी भूमिका को महत्व देते हैं और अंतरराष्ट्रीय शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारत के सकारात्मक योगदान की उम्मीद करते हैं।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव