अब नहीं मिलेगी एक फूटी कौड़ी भी, BLA के हमलों से डरे चीन ने रोक दिया पाकिस्तान का पैसा

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2025

इस वक्त हर पल पाकिस्तान में हो रहे आतंकी हमलों ने पाकिस्तान में कोहराम मचा रखा है। पाकिस्तानी सेना इस समय डर के साए में जी रही है। उधर सबसे बड़ा असर चीन पर हुआ है। बीएलए और टीटीपी के हमलों से इस समय चीन पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। चीन इस समय पाकिस्तान में हुए आतंकी हमलों के लिए अब ये मान चुकी है कि पाकिस्तानी सेना इन आतंकी हमलों को रोक पाने में असमर्थ हैं। उसने बड़ा फैसला ले लिया है। चीन ने फैसला किया है कि वो मौजूदा समय में पाकिस्तान में चल रहे प्रोजेक्ट का पैसा रोक देगा। पाकिस्तान के दावे वाले बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पांच दिनों में दूसरा हमला करके पाकिस्तानी सेना की नींद उड़ा दी है। उधर पाकिस्तान सरकार बिना पैसे के अब खाली हाथ बैठने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: 214 मौतों पर भारत ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, ट्रेन हाईजैक में नाम घसीटने पर खोल दी पूरी पोल-पट्टी

बीएलए ने दावा किया है कि उसने आत्मघाती हमले में 90 सैनिकों को मार डाला है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि बलूच विद्रोहियों द्वारा सैनिकों को ले जा रहे सैन्य काफिले पर हमला करने के बाद कुल 90 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए। हालांकि, एक पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले में केवल पांच अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अलगाववादी समूह बीएलए ने कहा कि उन्होंने "कुछ घंटे पहले नोशकी में आरसीडी राजमार्ग पर रक्षन मिल के पास वीबीआईईडी फिदायी हमले में कब्जे वाली पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया। विद्रोही समूह ने दावा किया कि काफिले में आठ बसें थीं, जिनमें से एक विस्फोट में पूरी तरह से नष्ट हो गई।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी