भयंकर धमाके से 'दहला' चीन, पूरे इलाके में फैला धुएं का गुबार, कई लोग घायल

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2025

चीन के शेनयांग प्रांत के एक फूड मॉल में बड़ा धमाका हो गया। इसके बाद मौके पर धुंआ भर गया और मॉल में अफरा तफरी मच गई। वीडियो में मॉल के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। धमाके के बाद पूरे इलाके में धुंआ छा गया। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वीडियो में मॉल के बाहर कई लोग घायल पड़े नजर आए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि धमाके की वजह भूमिगत गैस लाइनों जैसे पुरानी बुनियादी ढांचे को भी माना जा रहा है। फिलहाल धमाका कैसे हुआ है ये जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन शुरुआती जांच में गैस लीक के कारण धमाका होने की आशंता जताई जा रही है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है। 

इसे भी पढ़ें: कायदे में रहोगे तो...अमेरिका के नए विदेश मंत्री पर क्यों भड़क गए जिनपिंग के सिपहसालार

स्थानीय अधिकारी घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए संसाधन जुटाने में तत्पर थे, अस्पतालों ने रक्त दाताओं के लिए आपातकालीन अनुरोध किए थे। त्रासदी के बीच समुदाय के लचीलेपन को प्रदर्शित करते हुए, स्वयंसेवक और नागरिक समान रूप से मदद और समर्थन देने के लिए अस्पतालों में पहुंचे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश