चीन ने नये समुद्र निगरानी सैटेलाइट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया, देगा समय से पहले चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

बीजिंग। चीन ने हर मौसम में समुद्री पर्यावरण पर निगरानी रखने वाली प्रणाली बनाने के प्रयासों के तहत एक नये समुद्री पर्यवेक्षण उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया जो समुद्री आपदाओं की समय-पूर्व चेतावनी देगा।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन प्रशासन करेगा 20 कॉरपोरेट हस्तियों की नियुक्ति,अमेरिका-भारत के रिश्ते होंगे और मजबूत

सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार, एक लॉंग मार्च-4बी रॉकेट ने उत्तर पश्चिम चीन में जिउकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से हेयांग-2डी (एचवाई-2डी) उपग्रह को लेकर उड़ान भरी। शिन्हुआ एजेंसी की खबर के अनुसार, एचवाई-2डी हर मौसम में 24 घंटे त्वरित समुद्री निगरानी करने वाली प्रणाली के निर्माण के लिए एचवाई-2बी और एचवाई-2सी उपग्रहों के साथ युग्म बनाएगा।

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway