श्रीलंका के अनुरोध के बाद भी हंबनटोटा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा चीन का जासूसी जहाज युआन वांग 5, भारत ने जताई थी आपत्ति

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2022

चीन का जासूसी जहाज यूआन वांग 5 श्रीलंका के दौरा स्थगित करने के अनुरोध के बावजूद लगातार हंबनटोटा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। भारत की नाराजगी को देखते हुए श्रीलंका ने चीन से जासूसी जहाज युआन वांग 5 की यात्रा को टालने का अनुरोध किया था। लेकिन अपने खुफिया मंसूबे को अंजाम देने की चाहत लिए ड्रैगन ने उल्टे इसकी रफ्तार को और बढ़ा दिया। अब ये जहाज हंबनटोटा से मात्र 600 समुद्री मील की दूरी पर पहुंच गया है। चीन की इस हरकत के पीछे विदेशी मामलों के जानकारों का कहना है कि अगर श्रीलंका चीनी जहाज को भारत के कहने पर रोकने की कोशिश करते है तो ड्रैगन उसे आईएमएफ से बेलआउट पैकेज लेने से रोक सकता है। 

इसे भी पढ़ें: मसूद अजहर को Black List करने के प्रस्ताव को रोकने की चीन की कोशिश को भारत ने बताया 'खेदजनक', कहा- प्रयास रहेगा जारी

भारत को क्यों ऐतराज? 

हिंद महासागर के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में चीन का इरादा जासूसी करने का था। चीन जहाज से कलपक्कम और कुडनकुलम परमाणु संयंत्रों की जासूसी का खतरा था। भारत ने इसलिए ऐतराज जताया था। ईंधन भरवाने के नाम पर 11 से 17 अगस्त तक हंबनटोटा में ये जहाज रहने वाला था। लेकिन अब इसके हंबनटोटा की ओर मुड़ने की खबर है। इकोनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक अगर श्रीलंका ने भारत के व‍िरोध के बाद चीन के जासूसी जहाज को अनुमति नहीं दी तो अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष से उसको मिलने वाला बेलआउट पैकेज ड्रैगन रोक सकता है।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing