Kochi Airport पर Earth Lounge Bar का FL-7 लाइसेंस केरल आबकारी विभाग ने किया रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

तिरुवनंतपुरम, नौ नवंबर केरलम के आबकारी विभाग ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘अर्थ लाउंज बार’ चलाने के लिए दी गई एफएल-7 बार लाइसेंस की मंजूरी रद्द कर दी है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। सरकार ने कहा है कि नए लाइसेंस के सभी आवेदनों पर 2026-27 की आबकारी नीति के तहत ही विचार किया जाए।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आबकारी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) जयशंकर आर ने रविवार को मंजूरी रद्द करने का आदेश जारी किया। हवाई अड्डे पर बार लाइसेंस देने को लेकर विवाद के बीच यह फैसला आया है। इससे कुछ समय पहले तत्कालीन आबकारी आयुक्त सीराम संबाशिव राव का इस पद से तबादला कर दिया गया था।

विभाग ने इससे पहले एर्नाकुलम जिले के नेदुंबस्सेरी में हवाई अड्डे के सामने स्थित एक निजी होटल समूह को एफएल-7 लाइसेंस जारी करने की मंजूरी दी थी। कंपनी ने 23 जून, 2026 को टर्मिनल-3 की दूसरी मंजिल पर ‘अर्थ लाउंज बार’ चलाने की अनुमति के लिए आवेदन किया था। विभाग ने सालाना दो लाख रुपये लाइसेंस शुल्क जमा करने की शर्त पर मंजूरी दी थी।

प्रमुख खबरें

दुष्कर्मियों और घुसपैठियों से सख्ती से निपटने के लिए West Bengal Police को पूरी छूट: Suvendu Adhikari

Premier League में Aston Villa से 4-4 ड्रॉ के बाद 10 मैचों में 8 अंक पर अटकी Manchester United

विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल में नरमी से US Dollar के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

पंजाब में Diwali पर पराली जलाने के मामलों में संदिग्ध बढ़ोतरी, Kapil Mishra ने मांगी जांच