विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल में नरमी से US Dollar के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

मुंबई, नौ नवंबर रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 93.77 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी पूंजी के बेहतर प्रवाह और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, विदेशी निवेश का लगातार प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता और डॉलर में मामूली कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया करीब 93.85 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.69 के उच्च स्तर तक गया तथा 94.11 के निचले स्तर तक आया। अंत में रुपया 93.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त है।

रुपया शुक्रवार को 43 पैसे चढ़कर 93.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सरकारी बैंकों की ओर से बाजार अवकाश से पहले डॉलर की खरीदारी के कारण रुपये की पांच दिन की लगातार बढ़त का सिलसिला टूट गया। दिन के कारोबार में आई गिरावट से पहले सुबह डॉलर सूचकांक में नरमी, विदेशी संस्थागत निवेशकों का मजबूत प्रवाह और कच्चे तेल की कमजोर कीमतों से रुपये को समर्थन मिला था।’’ उन्होंने कहा कि निकट अवधि में डॉलर के मुकाबले रुपये के हाजिर भाव के लिए 93.50 का स्तर मजबूत समर्थन और 94.30 का स्तर प्रतिरोध का काम करेगा।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत गिरावट के साथ 101.83 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चे तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.80 प्रतिशत फिसलकर 97.53 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध लिवाल रहे।

उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 7,212.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.05 अरब डॉलर रह गया।

प्रमुख खबरें

Premier League में Aston Villa से 4-4 ड्रॉ के बाद 10 मैचों में 8 अंक पर अटकी Manchester United

Kochi Airport पर Earth Lounge Bar का FL-7 लाइसेंस केरल आबकारी विभाग ने किया रद्द

पंजाब में Diwali पर पराली जलाने के मामलों में संदिग्ध बढ़ोतरी, Kapil Mishra ने मांगी जांच

PMEGP योजना में धोखाधड़ी: ED ने श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ की संपत्ति कुर्क की