तालिबान के नेताओं से अचानक मिलने पहुंचे चीन के विदेश मंत्री, क्या दोस्ती करना चाहता है ड्रेगन?

By निधि अविनाश | Mar 25, 2022

एक तरफ जहां दुनिया रूस और यूक्रेन युद्ध से परेशान चल रही है वहीं अब एक खबर सामने आई है कि, चीन के विदेश मंत्री वांग यी पाकिस्तान दौरे के बाद अचानक अफगानिस्तान पहुंच गए। चीनी विदेश मंत्री अफगानिस्तान ऐसे समय पर पहुंचे है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने तालिबान के एक फैसले पर नाराजगी और चिंता जताई थी। जानकारी के लिए बता दें कि, अफगानिस्तान ने कक्षा 6 से आगे की लड़कियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला सुनाया है। तालिबान द्वारा अपने वादे को तोड़ने के खिलाफ इस फैसले को सुनाने पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय काफी नाराज है।

अफगानिस्तान की बख्तर समाचार एजेंसी ने बताया है कि, चीन के विदेश मंत्री वांग का काबुल दौरा पहुंचकर तालिबान नेताओं के साथ राजनीतिक संबंधों, आर्थिक और ट्रांजिट सहयोग के विस्तार सहित कई मामलों पर बातचीत के लिए पहुंचे है। 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद से तालिबान अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए दुनिया के कई देशों से तालिबान सरकार को मान्यता देने की मांग कर रहा है। लेकिन अब तक दुनिया के किसी भी देश ने तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है। वहीं चीन ने तालिबान सरकार को मान्यता देने को लेकर अब तक न ही कुछ कहा है और न ही आलोचना की है। आपको बता दें कि, अफगानिस्तान में  लिथियम जैसे कई खनिज उपलब्ध है और इसी पर चीन की नजर लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल में चीन अपना दूतावास खोलने पर विचार कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश

SBI Funds का Mega IPO अगले हफ्ते, Share Market में 10,000 करोड़ की हलचल

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल