LAC को लेकर ड्रैगन की नई चाल का हुआ खुलासा ! तैनाती के लिए तिब्बतियों को दे रहा है ट्रेनिंग

By अनुराग गुप्ता | Jul 10, 2021

लद्दाख। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध के बीच चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बती इलाके से आने वाले लोगों को ट्रेनिंग दे रही है। बताया जा रहा है कि चीन तिब्बती युवाओं को एलएसी पर तैनात करने के लिए ट्रेनिंग दे रहा है। 

तिब्बतियों की तैनाती से मिलेगी राहत

भारत के पड़ोसी मुल्क चीन को लगता है कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी में तिब्बती युवाओं के शामिल होने से सैनिकों पर से दबाव कम होगा। इसके अलावा एलएसी जैसे पहाड़ी इलाकों में तिब्बती युवाओं की तैनाती से सेना को मजबूती मिलेगी। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में तिब्बती युवा खुद को ढालने का हुनर जानते हैं। 

इसे भी पढ़ें: चीन का खतरनाक प्लान देखकर दुनिया हैरान, फाइटर जेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कर रहा टेस्टिंग 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और चीन के सैनिकों के बीच में पिछले साल अप्रैल माह में गलवान घाटी पर झड़प हुई थी। जिसके बाद से ही गतिरोध जारी है और कई बार दोनों देशों की सेनाओं एक-दूसरे के आमने-सामने आ चुकी है। हालांकि गतिरोध को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच में कई दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया

नेपाल बाढ़ में 163 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, चिलिमे सुरंग में राहत अभियान जारी

GST State-wise Report: Assam में 162% की रिकॉर्ड ग्रोथ, UP और Gujarat में भी बढ़ा कलेक्शन, कुछ राज्यों में आई गिरावट