चीनी विदेश मंत्री वांग ने नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की, दोनों पक्षों के बीच हुए नौ करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

काठमांडू। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के शीर्ष नेतृत्व के साथ शनिवार को द्विपक्षीय संबंधों तथा पारस्परिक सहयोग पर चर्चा की। दोनों देशों ने नौ समझौतों ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये जिसमें सीमा पार रेलवे के चीन सहायता प्राप्त व्यवहार्यता अध्ययन के लिए तकनीकी सहायता योजना शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि वांग ने यहां प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग पर चर्चा की। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा के पिछले साल जुलाई में रिकॉर्ड पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से किसी उच्च पदस्थ चीनी अधिकारी की नेपाल की यह पहली यात्रा है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार इन समझौतों में से एक आर्थिक और तकनीकी सहयोग पर है। आर्थिक और तकनीकी सहयोग के तहत, चीन नेपाल को अपनी वार्षिक सहायता 13 अरब रुपये से बढ़ाकर 15 अरब रुपये करेगा और कुछ परियोजनाओं को वित्तपोषित करेगा जिन पर दोनों पक्षों के बीच सहमति होगी। वांग नेपाल की अपनी तीन दिवसीय यात्रा को समाप्त करने से पहले रविवार को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से भी मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली से यहां पहुंचे वांग ने पाकिस्तान से अपनी यात्रा शुरू की, उसके बाद अफगानिस्तान और भारत की अघोषित यात्रा की।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश