चिराग का भाजपा से मोहभंग? कहा- जब हनुमान को राम से मदद मांगनी पड़े तो कैसे हनुमान और कैसे राम

By अंकित सिंह | Jun 17, 2021

लोक जनशक्ति पार्टी में जारी उठापटक के बीच चिराग पासवान का भाजपा से मोहभंग होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, चाचा पशुपति पारस की अगुवाई में लोजपा के पास सांसदों ने चिराग के खिलाफ बगावत कर उन्हें ना सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया बल्कि लोकसभा में संसदीय दल के नेता की कुर्सी भी छीन ली। इसी को लेकर चिराग पासवान ने पहले तो सुलह की कोशिश की लेकिन बात जब नहीं बनी तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटना का जिक्र किया। पार्टी में टूट और बगावत की स्थिति के लिए चिराग सीधे तौर पर नीतीश कुमार को ही जिम्मेदार मानते हैं। चिराग पासवान का सीधा आरोप है कि कि लोजपा में जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे जदयू का हाथ है। दूसरी ओर जदयू खेमे में भी खुशी दिखाई दे रही है। तभी तो उसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा था जो जैसा बोएगा वैसा ही काटेगा।

इसे भी पढ़ें: लोजपा में बगावत पर बोले चिराग- लड़ाई लंबी है, पीठ पीछे मेरे खिलाफ साजिश हुई

आपको यह भी बता दें कि वह चिराग पासवान ही थे जिनकी वजह से लोजपा की एनडीए में वापसी हुई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी लोजपा, जदयू और भाजपा तीनों ने एक साथ चुनाव लड़ा था। लेकिन विधानसभा चुनाव आते-आते लोजपा का एनडीए से मोहभंग होने लगा। चिराग पासवान बिहार प्रथम बिहारी प्रथम के नारे के साथ चुनावी मैदान में नीतीश को चुनौती देने लगे। चिराग नीतीश पर हमलावर रहते थे और भाजपा और पीएम मोदी से अपनी दोस्ती की खुलकर बखान करते थे। चिराग पासवान ने कई चुनावी रैलियों में कहा कि नीतीश कुमार की छुट्टी हो जाएगी, भाजपा के नेतृत्व में एलजेपी सरकार बनाएगी।

इसे भी पढ़ें: चाचा-भतीजे में छिड़ी जंग, चिराग ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, समर्थकों ने किया पशुपति के घर का घेराव

इसी दौरान जब उन पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया गया तब चिराग ने खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताया था। इससे इस बात का साफ पता चल रहा था कि कहीं ना कहीं चिराग और भाजपा के बीच कोई डील जरूर हुई थी। पर वर्तमान परिस्थिति में ऐसा लग रहा है कि चिराग का भाजपा से मोहभंग हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ इसी तरह के सवालों का सामना करना पड़ा। चिराग से इस मसले में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि देखेंगे कि इसमें जदयू के अलावा किसी और की भूमिका है या नहीं है। लेकिन उन्होंने भाजपा के चुप्पी पर तंज जरूर कसा और कहा कि कलयुग में राम ने ही हनुमान को धोखा दे दिया है। उसके बाद ऐसा लग रहा है कि चिराग का प्रधानमंत्री मोदी से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर हनुमान को राम से मदद मांगनी पड़े तो कैसे हनुमान और कैसे राम। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार