लोजपा में बगावत पर बोले चिराग- लड़ाई लंबी है, पीठ पीछे मेरे खिलाफ साजिश हुई

By अंकित सिंह | Jun 16, 2021

लोजपा में बगावत के बीच आज रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हालिया घटना परेशान करने वाली है। लेकिन लड़ाई लंबी है। उन्होंने कहा कि हमने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला लिया और हम कामयाब रहे। भले ही हमें सीट नहीं मिली लेकिन हम 6% वोट हासिल करने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि लोजपा को जनता का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान, उससे पहले भी, उसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा और खास तौर पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) द्वारा हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा था। चिराग ने कहा कि पिता की मौत के बाद चुनाव में उतरना सबसे कठिन था। अपने चाचा पशुपति पारस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी के लिए संघर्ष नहीं करना चाहते हैं। उनलोगों ने चुनाव के दौरान पार्टी के लिए कुछ नहीं किया। मेरी पार्टी के कई और सांसद अपने व्यक्तिगत चुनाव में व्यस्त थे। चिराग ने साफ तौर पर कहा कि एलजेपी को पहले भी तोड़ने की कोशिश हुई। हमने नीतीश कुमार के सामने घुटने नहीं टेके। जदयू ने लोजपा तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमने चाचा से लगातार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया। चाचा ने चुनाव प्रचार में साथ नहीं दिया। मेरे पीठ पीछे मेरे खिलाफ साजिश हुई है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार कोशिश करता रहा कि पार्टी और परिवार दोनों को मैं एकजुट रहे। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय