भोपाल में आयोजित किया जाएगा चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022

By दिनेश शुक्ल | Apr 08, 2021

भोपाल। भारतीय चित्र साधना संस्था द्वारा ‘चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022’ का आयोजन अगले वर्ष 18 से 20 फरवरी तक राजधानी भोपाल में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय फिल्मोत्सव के दौरान देश भर के फिल्मकार एवं कलाकार नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे, साथ ही विभिन्न श्रेणियों में फिल्मों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह जानकारी फिल्मोत्सव के आयोजन के लिए गठित समिति के सचिव अमिताभ सोनी ने दी।

इसे भी पढ़ें: भोपाल के शाहपुरा और कोलार क्षेत्र में 10 दिन का टोटल लॉकडाउन

 चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 की आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी एवं सचिव अमिताभ सोनी ने आशा जताई कि भोपाल में होने वाले इस आयोजन से प्रदेश के युवाओं को अवसर, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 में भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष, स्वाधीन भारत के 75 वर्ष, अनलॉकडाउन, वोकल फॉर लोकल, गांव खुशहाल-देश खुशहाल, भारतीय संस्कृति और मूल्य, इनोवेशन-रचनात्मक कार्य, परिवार, पर्यावरण एवं ऊर्जा, शिक्षा एवं कौशल विकास जैसे विषयों पर बनी फिल्मों को आमंत्रित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय