अनुराग कश्यप के निर्देशन पर हावी हुए उनके राजनीतिक विचार, कलाकारों ने संभाली फिल्म 'चोक्ड'

By रेनू तिवारी | Jun 11, 2020

जैसा की आप सभी जानते हैं कि निर्देशक अनुराग कश्यप हमेशा अपनी राय सख्त और साफ लहजे में लोगों के सामने रखते हैं। काफी समय से अनुराग कश्यप राजनीतिक मुद्दों पर भी बेबाक तरीके से अपने बयान रखते आये हैं। अपने व्यक्तित्व की तरफ ही वह हमेशा अपनी फिल्मों में भी काफी गंभीर मुद्दे उठाते है और शानदार तरीके से प्रस्तुत करते हैं। इस बार भी अनुराग कश्यप ने एक गंभीर मुद्दे पर फिल्म बनाई हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म 'चोक्ड: पैसा बोलता हैं' (choked paisa bolta hai Movie Review ) नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं। फिल्म का मुद्दा भले गंभीर हैंं लेकिन इस बार अनुराग कश्यप ने अपने फैंस को चोक्ड बना कर निराश किया हैं। यकीन नहीं होता हैं कि ये फिल्म अनुराग कश्यप जैसे शानदार निर्देशक ने बनाई हैं। कहानी इतनी उलझी हैं कि समझना मुश्किल हैं कि कौन सी स्टोरी कब कहा से शुरू हो रही हैं और कहां पर अंत। कुछ चीजें तो ऐसी हैं जिसे देख कर आप सवाल करोगे कि ये फिल्म में आखिर क्यों दिखाया गया। फिल्म चोक्ड पैसा बोलता हैं को देखने के बाद आप एक बात कह सकते हैं कि फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप पर उनके राजनीतिक विचार हावी हो गये हैं। एक निर्देशक और एक्टर पर अगर ऐसा होगा हैं तो वह अपनी कला से इंसाफ नहीं कर रहा होता हैं।

फिल्म चोक्ड की कहानी में दिखाया गया हैं कि कैसे 2016 में की गयी सरकार की तरफ से नोटबंदी ने भ्रष्टाचारियों, लोभियों, घूंसखौरों को फायदा पंहुचाया और आम आदमी का शोषण किया गया। फिल्म में एक घर मिडील क्लाफ के परिवार को दिखाया गया हैं। कहानी सरिता पिल्लई (सयामी खेर) और उसके पति सुशांत (रोशन मैथ्यू) की है। रोजाना इन दोनों की सुबह रुकी हुई सिंक पर लड़ाई से होती है। ये लड़ाई लगातार बढ़ती जाती हैं। पैसे को लेकर घर में काफी किच-किच होती हैं। सरिता बैंक में कैशियर है और सुशांत किसी भी नोकरी में टिक नहीं पाता। इसी पर उनका हमेशा झगड़ा भी होता हैं। एक दिन सरिता को घर की चोक्ड के नीचे नोटों की गड्डियां मिल जाती हैं। सरिता को लगता हैं कि अब उसके जिंदगी की परेशानियां खत्म हो जाएंगी वह सुशांत से बिना वह नोट को छुपा देती हैं लेकिन कुछ दिन बाद नोटबंदी हो जाती हैं। फिल्म में आगे क्या होता हैें उसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़गी।

इसे भी पढ़ें: वरुण धवन की कुली नंबर-1 में आया कोरोना वायरस का ट्वीस्ट, सोशल मीडिया पर पोस्टर रिलीज 

 कलाकारों की एक्टिंग (choked paisa bolta hai Movie Review)

जैसा की हमनें आपको पहले ही बता दिया हैं कि फिल्म के निर्देशन पर निजी विचार काफी हावी हुए हैं । साथ ही फिल्म की कहानी भी काफी उलझी हुई हैं ऐसे में फिल्म का सारा भार चोक्ड के कलाकारों के कंधे पर आ गया हैं। फिल्म में सरिता पिल्लै का किरदार  सयामी खेर ने निभाया हैं। सयामी खेर की एक्टिंग देख कर आप दंग रहे जाएंगे। उन्होंने शानदार काम किया हैं। इससे पहले सयामी को हॉटस्टार की सुपरहिट वेब सीजीज स्पेशल ऑप्स में देखा गया था। जहां उन्होंने शानदार काम किया हैं। वहीं सुशांत के किरदार में रोशन मैथ्यू ने भी अपने काम से न्याय किया हैं। 

फिल्म की उलझने

फिल्म में नोटबंदी जैसे मुद्दे पर बनीं इस फिल्म में कुछ चीजों को जबरदस्ती डालने के कोशिश की गयी हैं। फिल्म मे एक हिस्से में दिखाया गया हैं कि सरिता के इतना झगड़ा करने के पीछे उसका अधूरा सपना हैं जो वो कभी पूरा नहीं कर सकीं। सरिता को गाना गाने का शौख था लेकिन वह सिंगर नहीं बन सकी। फिल्म में ये भी नहीं दिखाया कि आखिर वो सिंगर कैसे नहीं बन सकी। इसके अलावा फिल्म की तरफ से एक ये भी आरोप लगाया गया हैं कि नोटबंदी की जानकारी कुछ लोगों को थी और उन्होंने अपना काला धन मैनेज करवा दिया। 

फिल्म- चोक्ड पैसा बोलता हैं 

कलाकार- सयामी खेर,रोशन मैथ्यू,अमृता सुभाष,उपेंद्र लिमये,तुषार दलवी,राजश्री देशपांडे,राजा नेने

निर्देशक-अनुराग कश्यप

मूवी टाइप- ड्रामा

अवधि- 1 घंटा 56 मिनट 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये