मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्धव सरकार के पतन को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कटाक्ष किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए गठबंधन सरकार गिरने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ हम तो डूबे सनम, तुमको भी ले डुबेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: 'भगवामयी होगी पंजाब लोक कांग्रेस', अमरिंदर सिंह भाजपा में PLC का विलय करने के लिए तैयार !

मुख्यमंत्री चौहान ने बृहस्पतिवार रात यहां पत्रकारों से बात करते हुए इस संदर्भ में कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डुबेंगे और वो ही किया, बेचारे उद्धव भी चले गए।’’ चौहान ने आगे कहा, ‘‘ अब कांग्रेस भी अजब-गजब है, जो अपनी सरकार (कमलनाथ के नेतृत्व वाली मप्र सरकार) नहीं बचा पाए उनको महाराष्ट्र की सरकार बचाने भेजा। वहां (कांग्रेस में) केवल एक ‘ नाथ’ हैं, बाकी सब ‘अनाथ’ हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा