Chris Broad का सनसनीखेज दावा: ICC में भारत को मिली 'राजनीतिक छूट', नियमों से खिलवाड़

By Ankit Jaiswal | Oct 28, 2025

पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर और आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने हाल ही में भारतीय टीम और प्रबंधन को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। बता दें कि क्रिस ब्रॉड ने एक इंटरव्यू में बताया किया कि उनके मैच अधिकारी रहने के दौरान उन्हें एक बार फोन कॉल आया था जिसमें कहा गया कि वे “भारत के लिए दंड में ढील दें” और धीमी ओवर-रेट के लिए जुर्माना न लगाएं। बता दें कि यह घटना तब हुई जब भारतीय टीम निर्धारित ओवर-रेट से तीन या चार ओवर पीछे थी।

पूर्व इंग्लैंड ओपनर ने आगे कहा कि अगली ही खेल में भारत ने वही गलती दोहराई। उस समय भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने उनके चेतावनी के बावजूद समय पर ओवर-रेट पूरा नहीं किया, जिससे उन्हें नियम लागू करना पड़ा। ब्रॉड ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि मैदान पर निर्णयों में कभी-कभी राजनीतिक दबाव भी काम करता है।

क्रिस ब्रॉड ने यह भी कहा कि अपने करियर में उन्होंने कुल 123 टेस्ट मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई, जिनमें आखिरी फरवरी 2024 में कोलंबो में हुआ। उनका मानना है कि मैच अधिकारियों का काम अब पहले जैसी सीधी और निष्पक्ष स्थिति में नहीं रहा, बल्कि इसमें राजनीतिक प्रभाव काफी बढ़ गए हैं। ब्रॉड के अनुसार, भारत की बढ़ती वित्तीय और प्रशासनिक ताकत ने आईसीसी में राजनीति को और अधिक मुश्किल बना दिया है।

ब्रॉड ने कहा, “हमारे समय में विंस वैन डर बाइल (ICC अंपायर मैनेजर) का समर्थन मिला करता था क्योंकि वे क्रिकेट बैकग्राउंड से थे, लेकिन उनके जाने के बाद प्रबंधन काफी कमजोर हो गया। अब भारत के पास अधिक संसाधन और प्रभाव है और आईसीसी में उनका दबदबा बढ़ गया है। मैं खुश हूं कि मैं अब वहां नहीं हूं, क्योंकि अब यह स्थिति बहुत अधिक राजनीतिक हो गई है।”

मौजूदा जानकारी के अनुसार, क्रिकेट में नियमों के पालन और राजनीतिक प्रभाव के बीच संतुलन बनाना अब मैच अधिकारियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम बन गया है और यह स्थिति आने वाले समय में और अधिक बड़ी हो सकती है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी