पीएम मोदी से मिलकर खिल उठे क्रिस गेल, यूनिवर्स बॉस ने शेयर किया वीडियो

By Kusum | Oct 02, 2024

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। गेल ने खुद मुलाकात का वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने पीएम मोदी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। गेल के नमस्ते पर भारतीय फैंस अपना दिल हार गए। उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है। बता दें कि पीएम मोदी और जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के बीच मंगलवार को नई दिल्ली स्थिति हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय शिखर बैठक हुई। जमैका में जन्मे गेल हैदराबादस हाउस में ही भारतीय प्रधानमंत्री से मिले। 

वहीं पीएम मोदी ने होलनेस से बैठक के बाद कहा कि, भारत और जमैका के संबंध हमारे साझा इतिहास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत जन आधारित संबंधों पर आधारित हैं। हमारे संबंधों को कल्चर, क्रिकेट, कामनवेल्थ और कैरीकॉम अंकित करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar Biography | संघर्ष से स्टारडम तक नाना पाटेकर का सफ़र... जानें उनका परिवार, बेमिसाल करियर, अवॉर्ड्स और निजी ज़िंदगी

Ghana पहुंचे S Jaishankar, कहा- Global South की प्राथमिकताओं में भारत हमेशा साथ खड़ा

Elon Musk के आरोपों को केंद्र ने नकारा, Starlink समेत सभी सैटकॉम सेवाओं के लिए नियम एक समान

Ranchi T20I में Sanju Samson की जगह Vaibhav Suryavanshi को मौका दे सकता है भारत