भारत आ रहे Christopher Nolan, Matt Damon और Tom Holland, मुंबई में The Odyssey के प्रीमियर में होंगे शामिल

By एकता | Jun 17, 2026

हॉलीवुड के लेजेंड्री डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन अपनी नई फिल्म द ओडिसी के साथ पहली बार इंडिया में ग्रैंड प्रीमियर करने जा रहे हैं। ऑस्कर विनर नोलन और हॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स मैट डेमन और टॉम हॉलैंड अपने ग्लोबल टूर के सिलसिले में इसी जुलाई मुंबई आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

पहली बार फुल IMAX कैमरों का मैजिक

द ओडिसी सिनेमा की हिस्ट्री में पहली ऐसी फीचर फिल्म है जिसे पूरी तरह से एकदम नई IMAX फिल्म टेक्नोलॉजी और कैमरों से शूट किया गया है। इंडिया में इसका यह धमाकेदार प्रीमियर मुंबई के PVR आइकॉन IMAX (फीनिक्स पैलेडियम) में होने वाला है।

हॉलीवुड के बड़े स्टार्स की महफिल

मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के अलावा इस फिल्म की स्टार कास्ट बेहद तगड़ी है। इसमें ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस मूवी को नोलन और एमा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सिन्कोपी के बैनर तले बनाया है।

इसे भी पढ़ें: Justin Trudeau और Katy Perry की पिकनिक डेट, Santa Barbara में रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

क्या है फिल्म की कहानी?

क्रिस्टोफर नोलन ने खुद इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी और इसे डायरेक्ट किया है। यह फिल्म होमर की फेमस पुरानी कहानी पर बेस्ड है, जिसमें ट्रॉय की लड़ाई खत्म होने के बाद ओडिसियस की घर वापसी की 10 साल लंबी और मुश्किलों से भरी जर्नी को दिखाया गया है। इसे देखना स्क्रीन पर एक कमाल का एक्सपीरियंस होने वाला है।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह