CJI एनवी रमण ने तिरुपति मंदिर में की पूजा-अर्चना, वैकुंठ द्वारम की परिक्रमा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2022

तिरुपति (आंध्रप्रदेश)। भारत के प्रधान न्यायधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण ने बृहस्पतिवार को वैकुंठ एकादशी के अवसर पर तिरुमला के निकट स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के बाद, न्यायमूर्ति रमण पारंपरिक रूप से पवित्र मार्ग से परिक्रमा की, जिसे वैकुंठ द्वारम कहा जाता है। यह मार्ग मंदिर के आंतरिक गर्भगृह के चारों ओर है, जो वर्ष में केवल एक बार वैकुंठ एकादशी के दिन खोला जाता है। अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति रमण बुधवार रात यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने पीटीआई को बताया कि न्यायमूर्ति रमण यहां पहाड़ी पर स्थित अत्यधिक सुरक्षा वाले टीटीडी अतिथिगृह में कल रात रूके थे औरआज सुबह उन्होंने मंदिर में पूजा की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर