मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान का विरोध ! भाजपा कार्यकर्ताओं और युवकों के बीच हुई झड़प, तीन जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021

मेरठ। मेरठ से सटे मुजफ्फरनगर जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र के सोरम गांव में सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान का कुछ लोगों ने विरोध किया जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता और विरोध कर रहे लोग आपस में भिड़ गए। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। इलाके के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता एवं पूर्व मंत्री योगराज सिंह घटना में घायल हुए तीन लोगों को लेकर थाने आए थे, उन्हें मामूली चोटें आई थीं और तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 

झड़प के बाद रालोद नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट किया,‘‘ सोरम गांव में बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच संघर्ष हुआ है। कई लोग घायल हैं। किसान के पक्ष में बात नहीं होती तो कम से कम व्यवहार तो अच्छा रखो। किसान की इज़्ज़त तो करो। इन कानूनों के फायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गांववाले?’’

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की नयी सम्भावनाओं को उड़ान देगा यह बजट: योगी आदित्यनाथ 

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने ट्वीट किया,‘‘ आज जब सोरम में स्वर्गीय श्री राजबीर सिंह जी की शोकसभा एवं रस्म पगड़ी में शामिल हुआ तो राष्ट्रीय लोकदल के पांच-छहनेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी और गाली गलौज की। इस पर स्थानीय निवासियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और वहां से भगा दिया। लोकदल पार्टी ने जिस तरह से किसानों की आड़ में आपसी भाईचारा खराब करने का प्रयास किया वह निंदनीय है।’’ रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्रीमैराजुउदीन अहमद ने घटना पर कहा कि इस लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर