कर्नाटक के मांड्या में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुईं झड़पें, निषेधाज्ञा लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2025

कर्नाटक के मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे में रविवार को भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़पें होने से तनाव फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दूसरे समुदाय के उपद्रवियों द्वारा कथित तौर पर पथराव किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिससे व्यापक अशांति फैल गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, हमने मद्दुर में अतिरिक्त बल तैनात किए हैं और निषेधाज्ञा लागू कर दी है ताकि तनाव न बढ़े। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच गणेश विसर्जन कराया।

मद्दुर के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है और अफवाह फैलाने वालों या सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन ने दोनों समुदायों से सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

CUET UG Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, NTA किसी भी वक्त जारी करेगा रिजल्ट

Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति

Hormonal Imbalance है Mood Swings की वजह? Diet और Fitness से ऐसे करें कंट्रोल

France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच