रिक्शा चालक ने किया नौवीं कक्षा की छात्रा का गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल)।पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया जिसके बाद दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को भतार पुलिस थाना इलाके के अमारुन बाजार के समीप हुई जब नौवीं कक्षा की छात्रा बाजार गयी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ई-रिक्शा चालक और लड़की की जान-पहचान का है। घटना के दिन उसने लड़की को बाजार की तरफ जाते देखा और उसे वहां छोड़ने की पेशकश दी। लेकिन रास्ते में एक अन्य आरोपी रिक्शा में बैठ गया और दोनों लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए तथा उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

प्रमुख खबरें

Ashwin की भविष्यवाणी: Rohit Sharma के लिए Mumbai Indians के पास होनी चाहिए Coach वाली Special Role

Team India के मुख्य कोच पर Gary Kirsten का बड़ा बयान, कहा- Gautam Gambhir के नतीजे उनकी क्षमता का सबूत हैं

Galle Test: टीम इंडिया के सामने Playing 11 की पहेली, 3 स्पिनर या पेसर्स पर कोच Morne Morkel का बड़ा बयान

Tata Sons में बड़े बदलाव की आहट: Noel Tata के नेतृत्व में नए चेयरमैन की तलाश, Chandrasekaran ने छोड़ी कुर्सी