लेह में 14 अक्टूबर से कक्षा नौ से 12 तक के लिए खुलेंगे स्कूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2021

 लेह| लद्दाख के लेह जिले के अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि सभी निजी और सरकारी स्कूलों को कक्षा 9 से 12 के लिए 14 अक्टूबर से फिर से खोला जाएगा।

हालांकि, सुसे ने 13 अक्टूबर तक मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय में संबंधित स्कूलों के प्रमुखों द्वारा कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। आदेश में कहा गया है, ‘‘तब तक आवासीय विद्यालय/छात्रावास सहित सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, जहां तक ​​संभव हो, ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।’’ आदेश में कहा गया है कि आवासीय स्कूलों और छात्रावासों को कुल क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में पुलिस ने टीआरएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, आतंवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर