Cleaning Tips: बिना मेहनत चुटकियों में साफ करें किचन में जमी गंदगी, बहुत काम आएंगे ये टिप्स

By अनन्या मिश्रा | May 25, 2024

हमारे घर का सबसे अहम हिस्सा किचन होता है। जिसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। किचन में रोजाना खाना बनाया जाता है, जिसके कारण किचन गंदा और चिपचिपा हो जाता 

वहीं किचन को साफ करना काफी परेशानी और थका देने वाला काम है। लेकिन अगर आप भी किचन को आसानी से चमकाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप गंदे किचन को चुटकियों में साफ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Energy Drink: सनशाइन कोल्ड ब्रू कॉफी के साथ करें अपने दिन की शुरूआत, पूरा दिन एनर्जी से रहेंगे भरपूर

किचन क्लीनिंग के टिप्स

किचन की साफ-सफाई के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से किचन की चिकनाहट को साफ किया जा सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा को करीब 10 मिनट के लिए किचन में डाल दें। फिर इसको अच्छे से साफ कर लें।

इसके साथ ही विनेगर से काफी चीजों साफ की जाती हैं। साथ ही आप इससे किचन की गंदगी और चिकनाहट को भी दूर कर सकती हैं।

बता दें कि किचन की सफाई के लिए नींबू भी काफी मददगार हो सकता है। इसके लिए आपको किचन के गंदे वाले हिस्से में नींबू को 5 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर 5 मिनट बाद इसको साफ कर लें।

किचन की चिकनाई को आसानी से साफ करने के लिए आप गरम पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। य़ह किचन की साफ-सफाई का सबसे अच्छा तरीका है। इससे किचन में लगी चिकनाई आसानी से साफ हो जाएगी। किचन में चिकनाई वाली जगह पर गरम पानी डालें और यह धीरे-धीरे साफ हो जाएगा।

कई बार किचन में तेल की गंदगी और मसालों के दाग व खारे पानी के दाग लग जाते हैं। ऐसे में इन जिद्दी दागों को साफ करने के लिए आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे किचन में तेल-मसालों के जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Stress और डिप्रेशन की होगी छुट्टी? Mental Health के लिए Super Supplement है Creatine, जानें पूरी सच्चाई

Ketan Agarwal murder | मंगेतर ने रची थी खौफनाक साजिश! बाली ट्रिप पर चोरी हुए पासपोर्ट से जुड़ी थी बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के कत्ल की कड़ियां

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan के प्रति प्रेम का इजहार करना JD Vance को पड़ा भारी, पत्नी Usha Vance भी सुर्खियों में आईं

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार