दिल्ली में बृहस्पतिवार को बारिश होने, धूल भरी आंधी आने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जिससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। साथ ही मौसमविज्ञानियों ने दिन में बारिश होने, गरज के साथ छींटे पड़ने या धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: मथुरा में पकड़ी गई प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री

शहर में पिछले कुछ हफ्तों से जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है और बुधवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, उत्तर प्रदेश-राजस्थान में पारा 47 डिग्री पहुंचा

मौसमविज्ञनियों ने आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बारिश होने, गरज के साथ छीटें पड़ने या धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गयी। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

प्रमुख खबरें

ICICI Bank के MD और CEO के पद छोड़ने की खबरें, बैंक ने किया अफवाह का खंडन

Hansal Mehta की सीरीज में नजर आएंगे Tom Felton, गांधी के सबसे अच्छे दोस्त की निभाएंगे भूमिका

Gold Price| अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानें ताजा प्राइस

Shaurya Path: Israel-Hamas, America Russia-Ukraine और China से जुड़े मुद्दों पर चर्चा