By अंकित सिंह | Aug 03, 2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि 2027 के विधानसभा चुनाव करीब आने के बावजूद पार्टी में अंदरूनी कलह मची है और वे राज्य के मुद्दों को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। ANI से बात करते हुए मान ने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है। उनकी आपसी लड़ाई खत्म नहीं हो रही है। वे पंजाब से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बात नहीं कर रहे हैं। वे बस यही कह रहे हैं, 'मिस्टर बघेल, वापस जाइए'। 2027 में जनता भारी बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी को फिर से सत्ता में लाएगी।
यह हंगामा ऐसे समय में हुआ जब पंजाब कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और दिशा को लेकर नेतृत्व की खींचतान साफ़ दिख रही थी। राजा वडिंग ने पार्टी की एकता का बचाव करते हुए भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन चन्नी के समर्थक मौजूदा राज्य नेतृत्व के बजाय उन्हें ही नेता बनाने की अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके अलावा, मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों ने पंजाब विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने का आरोप लगाया और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की।
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।