CM Chandrababu Naidu का मास्टरस्ट्रोक! Andhra में 15 अरब डॉलर से बनेगा Google का AI डेटा सेंटर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2026

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम के पास गूगल के 15 अरब अमेरिकी डॉलर के कृत्रिम मेधा (एआई) डेटा सेंटर की मंगलवार को आधारशिला रखी। यह एक गीगावाट क्षमता वाला यह डेटा सेंटर भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह देश के सबसे बड़े एआई डेटा सेंटर में से एक होगा और उन्नत एआई क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर तथा बड़े पैमाने पर डेटा भंडारण क्षमता प्रदान करेगा।

यह डेटा सेंटर तारलुवाड़ा, अदाविवरम और रामबिल्ली गांवों में करीब 600 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें अन्य निजी भागीदार भी शामिल होंगे और इसका उद्देश्य राज्य में बहु-गीगावाट डिजिटल परिवेश विकसित करना है। राज्य सरकार ने दीर्घकालिक योजना के तहत करीब 6.5 गीगावाट क्षमता वाला डिजिटल परिवेश विकसित करने का लक्ष्य रखा है ताकि आंध्र प्रदेश को एक प्रमुख डेटा केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Amit Shah का निजी सचिव बनकर ठगी करने वाला ओडिशा में अरेस्ट

परिसीमन से बिना वोट बदले प्रभावित हो सकते हैं चुनाव नतीजे: Yogendra Yadav

Russia Ukraine War: हवाई हमलों में 6 की मौत, Moscow का 1,000 से अधिक यूक्रेनी Drone गिराने का दावा

Gorakhpur में Yogi Adityanath ने विकास कार्यों की समीक्षा की, तय समय पर काम पूरा करने का आदेश