Uttarakhand में टैक्स फ्री हुई The Sabarmati Report, विक्रांत मेस्सी के साथ फिल्म के देखने के बाद CM Dhami ने की घोषणा

By एकता | Nov 24, 2024

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। रविवार को फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात की घोषणा की। 'द साबरमती रिपोर्ट' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ सीएम धामी ने फिल्म देखी और जमकर इसकी तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने देश और उत्तराखंड की जनता से इस फिल्म को देखने की अपील की।

सीएम ने गोधरा कांड की सच्चाई सामने लाने के लिए फिल्म की पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'एकता कपूर, विक्रांत मेस्सी और पूरी टीम ने उस सच्चाई को देश के सामने लाने का काम किया है कि वास्तव में ये घटना क्या थी। मैं बधाई देना चाहता हूं फिल्म की टीम को जिन्होंने बहुत शानदार काम करके पूरी सच्चाई को देश के सामने लाने का काम किया। पूरे देश और प्रदेश में सभी लोगों को इस फिल्म को देखना चाहिए इसलिए हम इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर रहे हैं।'

इसे भी पढ़ें: संसद के शीतकालीन सत्र में अडानी मुद्दे पर चर्चा चाहती है Congress, सर्वदलीय बैठक में उठाई मांग

धामी सरकार के फैसले से खुश हुए विक्रांत मेस्सी

उत्तराखंड सरकार द्वारा 'द साबरमती रिपोर्ट' को राज्य में टैक्स-फ्री करने की घोषणा पर अभिनेता विक्रांत मैसी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'फिल्म को टैक्स फ्री करने का जो निर्णय लिया गया है उसके लिए मैं और पूरी टीम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभारी हैं। 22 वर्ष पहले की इस घटना के बारे में देश की नई पीढ़ी को कुछ मालूम नहीं है इसलिए देश के सभी लोगों को ये फिल्म देखनी चाहिए। अब टैक्स-फ्री होने के बाद उत्तराखंड की जनता इस फिल्म को देखे और बताए कि इस फिल्म के बारे में उनकी क्या राय है।'

प्रमुख खबरें

विदेशी बाजारों में Dollar मजबूत होने से भारतीय मुद्रा 8 पैसे फिसली, 94.84 पर बंद

Punjab Assembly Speaker ने BJP में शामिल हुए पूर्व AAP विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए

ITC के सिगरेट कारोबार पर Tax बढ़ने से सितंबर तिमाही Net Profit 18.6 फीसदी गिरा

Bangladesh में वेतन बढ़ोतरी पर Garment Workers का उग्र प्रदर्शन, 670 कारखाने बंद