ईमानदार बताने के साथ ही CM योगी पर तंज कस गए शिवपाल यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार और मेहनती बताया। साथ ही उन्होंने परोक्ष रूप से उन पर तंज भी किया। यादव ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार और मेहनती हैं लेकिन अगर उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान सदन के सभी सदस्यों तथा अन्य लोगों का सहयोग लिया होता तो स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। यादव द्वारा मुख्यमंत्री की तारीफ किए जाने पर भाजपा सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया। हालांकि इसी दौरान यादव ने भाजपा सरकार के नारे का हवाला देते हुए उस पर तंज भी किया। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।