सीएम जय राम ठाकुर ने नाच गाने में अपना समय बिताया,लेकिन अब उनकी विदाई होगी, कांग्रेस

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 11, 2021

शिमला। इस माह के अंत में हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र व तीन विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव को लेकर सियासी महौल गरमा गया है।   विपक्षी पार्टी कांग्रेस भाजपा व सरकार के मुखिया जय राम ठाकुर पर हमलावर हो गई है। हालांकि खुद मुख्यमंत्री इन दिनों मैराथन रैलियां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कर रहे है।व पार्टी को जिताने की अपील लोगों से कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चारों उपचुनावों के नतीजों के बाद केवल नाटियाँ डालने तक ही सीमित हो कर रह जाएंगे।जिस मुख्यमंत्री ने चार साल मात्र जुमलेवाज़ी करके सरकार चलाई हो और जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही दिखाई हो उससे किसी दूरदर्शी सोच की उम्मीद नहीं कि जा सकती।आज भाजपा सरकार की स्थिति इस कदर दयनीय हो चुकी है कि सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने की जगह कांग्रेस पार्टी को कोस कर जनता से वोट मांग रही है।

 

इसे भी पढ़ें: नवरात्र मेला में आज माता के जयकारों से गूंजा ज्वालामुखी

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि चारों उपचुनावों में भाजपा की अन्तर्कलह सामने आ चुकी है।जुब्बल कोटखाई,अर्की,फतहपुर विधानसभाओं में भाजपा का विद्रोह सामने आने से आंतरिक फूट जगजाहिर हो चुकी है।दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के तीन मंत्री स्टार प्रचारक की सूची से गायब हैं।इससे साफ पता चलता है कि सरकार में सब ठीक नहीं चल रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की अपनी उपलब्धियां शून्य हैं।पिछले चार सालों में सरकार ने जो जुमलेवाज़ी कि थी अब जनता उसका जबाब मांग रही है।प्रदेश के लिए 69 नेशनल हाईवे जिन पर 69 हज़ार करोड़ खर्च करने की घोषणाएं की गई थीं आज धरातल पर शून्य स्थिति में है।रेल लाइन का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार की जड़ घोषणा जुमला साबित हुई।

 

 

दीपक शर्मा ने कहा कि चर्म सीमा तक पहुंच चुकी महंगाई बारे जनता जबाब मांग रही है।बेरोज़गार रोजगार नीति पर जबाब मांग रहा है।छोटा व्यापारी और मध्यम वर्ग सरकार से सवाल पूछ रहा है लेकिन सरकार मात्र कांग्रेस पार्टी को कोसने तक सीमित होंकर जनता के सवालों से बच रही है।

 

इसे भी पढ़ें: मैने भी चुनाव नहीं लडने का निर्णय लिया था। लेकिन पार्टी आलाकमान व कार्यकर्ताओं के दवाब से हमें निर्णय बदलना पडा

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर धनबल के जरिए जनमत को प्रभावित करने की फिराक में है।आने वाले समय में जनभावनाओं को भड़का कर वोट प्राप्त करने का षड्यंत्र रचने की फिराक में सरकार है।उन्होंने कहा कि भाजपा के जुमलों,हथकंडों को जनता समझ चुकी है और इन चुनावों में करारा जबाब देने का मन बना चुकी है।उन्होनें कहा कि उपचुनावों में हारने के बाद भाजपा नेताओं को मात्र नाटियाँ डालने का ही काम रह जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री