ट्रैक्टर परेड पर बोले सीएम खट्टर, किसान संतुष्ट है, हरियाणा में किसानों के लिए हुए बहुत काम

By अंकित सिंह | Aug 16, 2021

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा के किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाला था। इसी परेड को लेकर मनोहर लाल खट्टर ने अपना बयान दिया है। अपने बयान में मनोहर लाल खट्टर ने साफ तौर पर कहा कि हरियाणा के किसान संतुष्ट है। हरियाणा में किसानों के लिए बहुत काम हुए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कुछ गिने-चुने नेताओं ने अपना कैडर खड़ा कर रखा है, वो उसी कैडर के अंदर खेल रहे हैं। किसान संतुष्ट हैं, किसानों के जितने काम हमने हरियाणा में किए हैं, उतने आसपास के प्रांत ने भी नहीं किए। इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के गुरुग्राम में मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में ई-थ्री व्हीलर स्कीम 'प्रोजेक्ट परिवर्तन' की शुरुआत की। इस अवसर पर खट्टर ने कहा कि गुरुग्राम से इस अभियान की शुरुआत की है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को ई-वाहन पर ला रहे हैं ताकि प्रदूषण की समस्या समाप्त हो जाए। इस ज़ोन में केवल ई-रिक्शा चलेगी। उन्होंने कहा कि एक एक ज़ोन करते हुए बहुत जल्दी गुरुग्राम में हमारा 5000 ई-रिक्शा चलाने का लक्ष्य है। लगभग 5000 पहले से चल रहे हैं उन सभी को रिप्लेस करेंगे। पुराने रिक्शा को सब्सिडी देंगे, लोन भी देंगे। नगर निगम भी इसमें सहायता करेगा ताकि किसी व्यक्ति को अपना वाहन बदलने में कोई कठिनाई न आए। 

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये