PM मोदी संग ममता 'दीदी' की मुलाकात, BSF के अधिकार क्षेत्र को लेकर हुई चर्चा

By अनुराग गुप्ता | Nov 24, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दोनों नेताओं की मुलाकात का फोटो साझा किया। 

इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने बीएसएफ के बारे में चर्चा की। बीएसएफ हमारा दुश्मन नहीं है। मैं सभी एजेंसियों की इज्जत करती हूं लेकिन कानून-व्यवस्था जो राज्य का विषय है इससे उसमें टकराव होता है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने कहा कि संघीय ढांचे को बेवजह छेड़ना ठीक नहीं है, इसके बारे में आप चर्चा करो और बीएसएफ के कानून को वापस लो।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी संग मुलाकात से पहले बीजेपी को बड़ा झटका देने की तैयारी में दीदी! क्या सुब्रमण्यम स्वामी TMC में होंगे शामिल? 

उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां बहुत सारी प्राकृतिक आपदाएं हुई हैं इसमें केंद्र सरकार से हमें बहुत पैसा मिलेगा। मैंने वो पैसे देने के लिए बोला, उन्होंने कहा ​कि ठीक है हम परिस्थिति देख कर बताएंगे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी