CM मान का टोल बंद वाला ऐलान था सियासी ड्रामा? AAP के पूर्व सांसद ने लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के दौरे पर लुधियाना के रास्ते में पड़ने वाले दो टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया। लेकिन इसको लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है और आप के पूर्व नेता ने मान सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज घोषणा की कि लड्डा और मंडी अहमदगढ़ टोल प्लाजा 5 सितंबर से बंद रहेंगे। ये आज रात 12 बजे तक ही चलेगा। मुख्यमंत्री ने इलाके के निवासियों को बधाई देते हुए कहा, 'टोल अधिकारी छह महीने का विस्तार चाहते थे लेकिन राज्य सरकार ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार के गठन के पहले दिन से ही वे राज्य के समग्र विकास और लोगों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सितंबर माह से हुए बदलाव आप पर कितना डालेंगे असर, इसे समझिए

पूर्व सांसद डॉ धर्मवीर गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि धूरीवाले टोल का अनुबंध 4 सितंबर 2022 यानि आज खत्म हो जाएगा। भगवंत मान को जैसे ही पता चला वह यह खबर लेने पहुंचे कि मैं टोल बंद कर दूं। बिना बात किये सरकारी कार्यक्रमों से लोग पैसा बर्बाद कर रहे हैं मुख्यमंत्री साहब। वहां से सरकारी कर्मचारियों को न तो तनख्वाह मिली, न एमएसपी मिला, न ही मरने वाले 1 लाख से ज्यादा मवेशियों के बारे में सरकार ने कुछ किया। विज्ञापनों और नाटकों पर ही सरकार का पूरा जोर है। 



प्रमुख खबरें

Kerala Transplant Institute: वीणा जॉर्ज का दावा, पिछली LDF सरकार ने ही किया था उद्घाटन

Arijit Singh Concert In India | म्यूजिक करियर के 20 साल पूरे होने पर इंडिया टूर 2027 का ऐलान, 9 शहरों के स्टेडियमों में मचायेगा धूम

Maruti Alto K10 बनी बजट कार खरीदारों की पसंद, 3.70 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Black Sea में कमर्शियल जहाज पर हमला, 2 की मौत, Romania में घायल भारतीय का इलाज जारी