ओड़िशा के CM नवीन पटनायक ने ऐतिहासिक जीत पर पीवी सिंधु को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

भुवनेश्वर। ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को बधाई दी। पटनायक ने कहा कि देश को सिंधू पर गर्व है।

पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन और खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनने के लिए पीवी सिंधू को बधाई।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘भारत को आप पर गर्व है। सिंधू, आपको शुभकामनाएं।’’

इसे भी पढ़ें: सिंधू को शानदार जीत पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

सिंधू रविवार को स्विट्जरलैंड के बासेल में एकतरफा फाइनल में ओकुहारा को सिर्फ 38 मिनट में 21-7, 21-7 से हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू