By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस सपने देख रही है। लोगों को उनके भ्रष्टाचार ध्यान में है। इनका सूपड़ा साफ होने वाला है। ये लोगों को खुश नहीं करते, ये दामाद को खुश करने में लग जाते हैं। कांग्रेस में द्वंद है, भाजपा में कोई नाराज नहीं है। सभी कमल के फूल के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा भाजपा में अंदरूनी कलह के आरोपों पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह है। भाजपा में कोई भी परेशान नहीं है।
केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।उन्होंने तब कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र देगी। आबकारी नीति घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे और पिछले सप्ताह जेल से रिहा हुए आप सुप्रीमो ने मंगलवार शाम को उपराज्यपाल सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आतिशी (43) दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले भाजपा नेता सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी हैं।